उदयपुर । विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और शहीदों की स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान समाज सेवा संस्थान की ओर से सेवा मन से अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आड़ में अभिनव कॉपियों का वितरण किया गया।राजस्थान समाज सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि नाई पंचायत समिति क्षेत्र के आड़ गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के कुल 57 विद्यार्थियों को शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी की स्मृति में अभिनव कॉपियां (अभिनव अभ्यास पुस्तिका) वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि यह पहल शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी के माता-पिता सुशीला नागौरी एवं धर्मचंद नागौरी (सेवानिवृत्त शिक्षा, उपनिदेशक) के सहयोग से की गई।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज, अध्यापिका मीना पटेल और विद्यालय स्टाफ ने शहीद नागौरी के परिवार और राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलने के साथ ही शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा भी मिलती है।
