मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अब रात में भी रोशन रहेगा वरडा स्कूल

स्मार्ट सिटी सीईओ ने स्कूल में किया सोलर लाइट का लोकार्पण

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में स्थानीय शिक्षकों के सतत प्रयासों से स्थानीय भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विद्यालय की सूरत बदलने लगी है।
  • इसी कड़ी में शिक्षा के साथ नित्य नवाचार करने वाला वरड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अब रात में भी रोशनी से सरोबार रहेगा।
  • वरिष्ठ अध्यापक हेमन्त जोशी ने बताया कि विद्यालय में एलएनटी कंस्ट्रक्शन की ओर से दो लाख की लागत से 10 सौलर लाइट उपलब्ध करवाई गई, जिसका लोकार्पण स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत ने किया।
  • सांगावत ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
  • संस्था प्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी का आभार जताया।
  • इस अवसर पर एनएलटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन त्यागी, विक्रमसिंह, योजना खान, गौरवपालीवाल, स्थानीय सरपंच दूलेसिंह देवडा, उप सरपंच निर्भयसिंह देवड़ा आदि उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
अब रात में भी रोशन रहेगा वरडा स्कूल

उदयपुर। उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में स्थानीय शिक्षकों के सतत प्रयासों से स्थानीय भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विद्यालय की सूरत बदलने लगी है। इसी कड़ी में शिक्षा के साथ नित्य नवाचार करने वाला वरड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अब रात में भी रोशनी से सरोबार रहेगा।

वरिष्ठ अध्यापक हेमन्त जोशी ने बताया कि विद्यालय में एलएनटी कंस्ट्रक्शन की ओर से दो लाख की लागत से 10 सौलर लाइट उपलब्ध करवाई गई, जिसका लोकार्पण स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सिंह सांगावत ने किया।

सांगावत ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। संस्था प्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी का आभार जताया।

इस अवसर पर एनएलटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन त्यागी, विक्रमसिंह, योजना खान, गौरवपालीवाल, स्थानीय सरपंच दूलेसिंह देवडा, उप सरपंच निर्भयसिंह देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।