उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ऑफिशियल मीटिंग आज, 4 नवंबर बुधवार को सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक प्राइड होटल, उदयपुर में आयोजित होगी।
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत बनाने, मेंबर्स के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और नॉलेज शेयरिंग के माध्यम से नए बिजनेस अवसर विकसित करना रहेगा।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल एक बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप नहीं, बल्कि उद्यमियों को कनेक्ट, कोलैबोरेट और ग्रो करने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म है।
इसके माध्यम से बिजनेस ओनर्स को अपने अनुभव साझा करने, नए कनेक्शंस बनाने और एक-दूसरे के बिजनेस को आगे बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि ऑफिशियल मीटिंग में चैप्टर की गतिविधियों, मेंबर्स की उपलब्धियों और आगामी बिजनेस इनिशिएटिव्स पर चर्चा होगी।
साथ ही मेंबर्स के बीच बेहतर बिजनेस कोऑर्डिनेशन और रेफरल नेटवर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।वाइस प्रेसिडेंट दीपांक भटनागर ने बताया कि बीसीआई की मीटिंग्स में प्रत्येक मेंबर को अपने बिजनेस को प्रस्तुत करने और अन्य मेंबर्स के साथ संभावित बिजनेस कोलैबोरेशन विकसित करने का अवसर मिलता है।
इस मीटिंग में वे श्रीजी इनोवेटर्स की ओर से विशेष बिजनेस प्रेजेंटेशन देंगे, जिसमें अपने बिजनेस की कार्यप्रणाली, सेवाओं और विशेषताओं से सभी को अवगत कराएंगे।सेक्रेटरी शालिनी भटनागर ने बताया कि इस मीटिंग में बीसीआई पिनेकल के मेंबर्स के साथ अन्य बिजनेस प्रोफेशनल्स और विजिटर्स भी शामिल हो सकते हैं।
विजिटर्स के लिए एंट्री फीस 999 रुपये निर्धारित की गई है, ताकि वे बीसीआई के बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को समझ सकें और भविष्य में जुड़ने के अवसर प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में बीसीआई पिनेकल मेम्बर दीपक चौधरी की ओर से विशेष इनसाइटफुल एजुकेशन सेशन आयोजित किया जाएगा।
इस सेशन के माध्यम से मेंबर्स को नई जानकारियां, व्यावहारिक अनुभव और बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण दृष्टिकोण साझा किए जाएंगे। मीटिंग के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए ब्रेकफास्ट का आयोजन भी किया जाएगा।
