मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भारत विकास परिषद ने कोटड़ा में 20 शिक्षकों को सम्मानित किया

भारत विकास परिषद सुभाष उदयपुर ने जनजातीय ग्रामीण क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय,देवला तहसील कोटड़ा में सेवारत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया है। कार्य क्रम के प्रायोजक डॉ नगेंद

WAf𝕏TGin✉🖨
भारत विकास परिषद ने कोटड़ा में 20 शिक्षकों को सम्मानित किया

भारत विकास परिषद सुभाष उदयपुर ने जनजातीय ग्रामीण क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय,देवला तहसील कोटड़ा में सेवारत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया है।

कार्य क्रम के प्रायोजक डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों द्वारा भावी पीढ़ी को स्वस्थ,संस्कारित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है,उनके त्याग,समर्पण,निष्ठा को सुभाष शाखा वंदन अभिनंदन करती है।

परिषद ने विद्यालय के 20 आचार्य एवं आचार्या का तिलक, ओपर्णा,प्रशस्ति चिन्ह और सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया है इस समारोह में श्री भजन लाल गोयल, ने प्रशस्ति चिन्ह हेतु आर्थिक सहयोग और डॉ नगेंद्र ने सम्मान राशि प्रदान कर विशेष सहयोग प्रदान किया है।

परिषद के अध्यक्ष श्री रण जीत जैन ने विद्यालय के प्रिंसिपल श्री हरि ओम भारद्वाज और व्यवस्थापक श्रीप्रभु लाल भगोड़ा को इस समारोह को आयोजित करने की अनुमति प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिव शोभा लाल दशोरा ने कार्यक्रम में उपस्थित संस्थापक सदस्य श्री लाल चंद जैन,श्री बी एल गोयल को और विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रार्थना की भव्य प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।