मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से राजस्थान के माय भारत युवा स्वयंसेवकों ने की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। वंदे मातरम् शिविर के दौरान राजस्थान के माय (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े युवा स्वयंसेवकों

WAf𝕏TGin✉🖨
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से राजस्थान के माय भारत युवा स्वयंसेवकों ने की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। वंदे मातरम् शिविर के दौरान राजस्थान के माय (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े युवा स्वयंसेवकों ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से चंडीगढ में शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर उदयपुर जिले से माय भारत युवा स्वयंसेवक जयेश मेनारिया, दिव्या कलाल एवं हेमलता प्रजापत (वसई) सहित बांसवाड़ा जिले के अन्य युवा स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।मुलाकात के दौरान स्वयंसेवकों ने माय भारत के माध्यम से युवाओं के बीच किए जा रहे कार्यों, सामाजिक गतिविधियों, युवा सहभागिता, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।वंदे मातरम् शिविर के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को एक मंच पर जुड़ने, एक-दूसरे की संस्कृति एवं विचारों को समझने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।