मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

झाड़ोल में ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

पंच गौरव योजना के तहत ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना एवं एक जिला एक खेल के अंतर्गत उदयपुर जिले के जनजातीय व ग्रामीण अंचलों (झाड़ोल, कोटड़ा तथा फलासिया) की ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (टैलेंट सर्च) का सफल आयोजन सोनी रिसॉर्ट, झाड़ोल में किया गया।
  • यह प्रतियोगिता जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास प्रन्यास आयुक्त अभिषेक खन्ना के दिशा-निर्देशों के क्रम में और जिला खेल अधिकारी डॉ.
  • महेश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
  • प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को तराशकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है।
  • प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं का चयन आगामी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।
  • पिछले वर्ष भी चयनित तैराकों के लिए उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर विशेषज्ञों द्वारा एडवांस ट्रेनिंग दी गई थी।
WAf𝕏TGin✉🖨
झाड़ोल में ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

उदयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना एवं एक जिला एक खेल के अंतर्गत उदयपुर जिले के जनजातीय व ग्रामीण अंचलों (झाड़ोल, कोटड़ा तथा फलासिया) की ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (टैलेंट सर्च) का सफल आयोजन सोनी रिसॉर्ट, झाड़ोल में किया गया।

यह प्रतियोगिता जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास प्रन्यास आयुक्त अभिषेक खन्ना के दिशा-निर्देशों के क्रम में और जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को तराशकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं का चयन आगामी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा।

पिछले वर्ष भी चयनित तैराकों के लिए उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर विशेषज्ञों द्वारा एडवांस ट्रेनिंग दी गई थी।यह रहे परिणामझाड़ोल ब्लॉक में बालक वर्ग के तहत मदन वडेरा, एनोश सरेड और भावेश गायरी प्रथम रहे।

रमेश कपाया, जितेन्द्र कुमार और भगवती द्वितीय रहे। पंकज, संजय खराडी और मनिष परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में रमीला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और वसुन्धरा लक्ष्मी प्रथम रहीं। ज्योती, दुर्गा, सुमित्रा, धुलकी, कैलाशी और कावली द्वितीय स्थान पर रहीं।कोटड़ा ब्लॉक में बालिका वर्ग के तहत सजना, जिया कुमारी, कपिला और प्रियंका प्रथम स्थान पर रहीं।

रानी, त्रिपुरी, ललिता और सोनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में नारायण लाल, राहुल और महेन्द्र प्रथम रहे।

दिलीप कुमार, विमल और किशन द्वितीय तथा अर्जुनलाल, रमेश और करण तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार फलासिया ब्लॉक में बालक वर्ग में सुभाष, विजेश, जितेन्द्र, प्रवीण और जितेश प्रथम रहे।

मोहित, सिद्वार्थ, अंकित खराडी, हिम्मत, युवराज सिंह और रघुवीर सिंह ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में सपना दामा, कल्पना, प्रियंका और मनीषा प्रथम रहीं।

सुर्या, ऐश्वर्या, आरती और कान्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कार्यालय से तैराकी प्रशिक्षक गगन व्यास और राधेश्याम सुथार सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक जैसे रमेश कुमार दरांगी, मावाराम दामा, भूरीलाल खराडी, भगवान लाल मेघवाल, जगदीश जोशी, नटवर सिंह झाला और कन्हैयालाल गमार उपस्थित रहे।मेडल व मोमेंटो से बढ़े विजेताओं के हौसलेकार्यक्रम के दौरान झाड़ोल के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास एवं मुख्य अतिथि व समाजसेवी यशवंत सोनी ने विजेताओं को मेडल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

यशवंत सोनी ने युवाओं को खेलों में निरंतर रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से सरकारी नौकरियों में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी।

उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं 8 वर्ष की अल्पायु से ही फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और तैराकी में कई पदक हासिल कर चुके हैं।