मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव कोटा में सम्पन्न हुए।
  • जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश स्तरीय सेमीनार के दौरान हुए चुनाव में उदयपुर से जिला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष हिम्मतसिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
  • साथ ही उदयपुर जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव भरतसिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चैनसिंह राठौड़ निर्विरोध चुने गए।
  • उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हिम्मतसिंह चौहान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
  • उदयपुर और राजस्थान के खिलाडिय़ों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मुहैया हो इसके लिए भरकस प्रयास किये जाएंगे।
WAf𝕏TGin🖨
चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

उदयपुर। राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव कोटा में सम्पन्न हुए।

जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश स्तरीय सेमीनार के दौरान हुए चुनाव में उदयपुर से जिला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष हिम्मतसिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

साथ ही उदयपुर जिला जिम्नास्टिक्स संघ के सचिव भरतसिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चैनसिंह राठौड़ निर्विरोध चुने गए।

उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हिम्मतसिंह चौहान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उदयपुर और राजस्थान के खिलाडिय़ों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मुहैया हो इसके लिए भरकस प्रयास किये जाएंगे।