मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एमएलएसयू में ईएलसी 2.0 के ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बाप्पारावल सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्शन लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) 2.0 के

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बाप्पारावल सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्शन लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) 2.

WAf𝕏TGin🖨
एमएलएसयू में ईएलसी 2.0 के ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बाप्पारावल सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्शन लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) 2.0 के गठन एवं ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश जी डागा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के डीन, प्राचार्य, प्रॉक्टर्स, एनएसएस अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान सिमिट्रिक वोटर्स एजुकेशन एंड एलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (एसवीईईपी) के अंतर्गत ईएलसी 2.0 के गठन, ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रभावी संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा डॉ. सतीश आचार्य, निजी कॉलेज नोडल प्रो. अनिल कोठारी, डॉ. कुलदीप फड़िया तथा डॉ. राजश्री चौधरी, एनएसएस कॉर्डीनेटर, एमएलएसयू सहित एमएलएसयू, एमपीयूएटी, गीतांजली एवं पैसिफिक विश्वविद्यालयों के डीन एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जेडी पुनीत शर्मा एवं डॉ. देवीलाल गर्ग, जिला स्वीप समन्वयक ने सहभागिता की।

पुनीत शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न एप्लीकेशनों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी तथा उनके उपयोग एवं उपयोगिता से अवगत कराया।कार्यक्रम में स्वीप कॉर्डीनेटर डॉ. अक्षय राज ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ईएलसी 2.0 की ऑनलाईन ऑनबोर्डींग - स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस की जानकारी दी।

उन्होंने ईएलसी के ऑनलाइन पंजीकरण, गठन तथा आगामी गतिविधियों के प्रभावी संचालन की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. देवीलाल गर्ग ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान की शपथ ली। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।