उदयपुर। मेहनत, जुनून, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले रियल अचीवर्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से बीसीआई की ओर से ‘ज़िद्दी दिल शो’ अवॉर्ड समारोह का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे स्टर्लिंग अरावली उदयपुर किया जाएगा।
यह आयोजन जे.एच.डब्ल्यू. के एसोसिएट पार्टनर और स्टर्लिंग अरावली उदयपुर के हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में आयोजित किया जा रहा है।‘ज़िद्दी दिल शो’ ऐसे लोगों की कहानियों को सामने लाने का मंच है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की ज़िद नहीं छोड़ी।
बिजनेस, हेल्थकेयर, आर्ट्स, सोशल इम्पैक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रियल अचीवर्स को इस विशेष आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में उनकी उपलब्धियों के साथ उनके संघर्ष और सफलता के सफर को भी सामने लाया जाएगा।‘ज़िद्दी दिल’ की फाउंडर हीना पथिक ने बताया कि ‘ज़िद्दी दिल’ की सोच उन लोगों को पहचान और सम्मान देने से जुड़ी है, जिन्होंने परिस्थितियों को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर कुछ कर गुजरने की एक ज़िद होती है और यही ज़िद जब मेहनत और जुनून के साथ आगे बढ़ती है तो सफलता की कहानी बनती है।
‘ज़िद्दी दिल शो’ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानियों और रियल अचीवर्स को मंच देने की पहल है।हीना पथिक ने बताया कि कार्यक्रम में बिजनेस, हेल्थकेयर, आर्ट्स, सोशल इम्पैक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, बिजनेस लीडर्स, प्रोफेशनल्स और समाज के लोग भी शामिल होंगे।‘ज़िद्दी दिल शो’ का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उन वास्तविक कहानियों को मंच देना है, जो यह बताती हैं कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का निरंतर प्रयास रहता है कि बिजनेस नेटवर्किंग के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कुछ नया और उपयोगी किया जाए।
हमारा उद्देश्य केवल व्यवसायियों को आपस में जोड़ना ही नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर उनके बीच संवाद, सहयोग और नए अवसरों की संभावनाएं तैयार करना भी है।उन्होंने कहा कि बीसीआई के माध्यम से हम बिजनेस नेटवर्किंग के साथ सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजोपयोगी पहलों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं।
हमारा मानना है कि जब लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं तो नए विचार और नए अवसर सामने आते हैं।
इसी सोच के साथ बीसीआई लगातार नए कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से अपने सदस्यों के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ नया करने का प्रयास करता है।जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस (जे.एच.डब्ल्यू) के फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने बताया कि ‘ज़िद्दी दिल शो’ के माध्यम से समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा ऐसे लोगों की उपलब्धियों और संघर्ष की कहानियों को सामने लाना ‘ज़िद्दी दिल’ की महत्वपूर्ण पहल है।जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस (जे.एच.डब्ल्यू) के फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस के बारे में बताते हुए कहा कि जे.एच.डब्ल्यू का उद्देश्य आम लोगों, इंश्योरेंस और मेडिकल फ्रेटर्निटी के बीच की दूरी को कम करना और मेडिकल अवेयरनेस को बढ़ावा देना है।
हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और मेडिकल से जुड़ी सही एवं उपयोगी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।हम टेक्नोलॉजी, स्ट्रैटेजी और नए तरीकों को अपनाते हुए लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा लक्ष्य एक ऐसा बेहतर और पारदर्शी वातावरण तैयार करना है, जहां मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम समाज के बीच मजबूत संवाद स्थापित हो सके और एक प्रभावी, सहयोगी एवं जागरूक मेडिकल अप्रोच को बढ़ावा मिले।स्टर्लिंग अरावली उदयपुर के जनरल मैनेजर रविन्द्र महेन्द्र ने बताया कि स्टर्लिंग अरावली उदयपुर की ओर से आयोजन के लिए हॉस्पिटैलिटी और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उदयपुर शहर के शांत और खूबसूरत बाहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ में फैला स्टर्लिंग अरावली उदयपुर, अरावली की पहाड़ियों के शानदार नजारों के बीच एक खूबसूरत और सुकूनभरा रिसॉर्ट है।उन्होंने बताया कि शहर के करीब होने के साथ ही यह रिसॉर्ट शांत और प्रीमियम स्टे के लिए एक शानदार विकल्प है।
यहां के बड़े बैंक्वेट हॉल और 40,000 वर्गफीट में फैला पीकॉक लॉन शादी, कॉर्पोरेट इवेंट, सेलिब्रेशन और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे खास आयोजनों के लिए बेहतरीन स्पेस उपलब्ध कराते हैं।‘ज़िद्दी दिल शो’ के पोस्टर का हुआ विमोचनकार्यक्रम की तैयारियों के तहत ‘ज़िद्दी दिल शो’ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर, धर्मवीर देवल, ‘ज़िद्दी दिल’ की फाउंडर हीना पथिक, बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पाटवा, गिरीश शर्मा, प्रेमलता कुमावत, भूमि त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।
