मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एडीजे राहुल चौधरी ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के

WAf𝕏TGin🖨
एडीजे राहुल चौधरी ने किया केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी द्वारा केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह राजपाल सिंह एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल के निरीक्षण के दौरान बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के बारे में जानकारी ली गई।

इसक अलावा निरुद्ध बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, पैरोल इत्यादि के बारे में भी जानाकारी ली गई। उन्होंने बताया कि बंदीजन को लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल स्कीम के तहत अभियुक्त को प्रदान की जाने वाली अधिवक्ता की सेवाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।