तारा संस्थान द्वारा वाराणसी के रामनगर वृद्धाश्रम सहित उदयपुर एवं प्रयागराज के वृद्धाश्रमों में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन आत्मीयता एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रमों में विशेष आयोजन किए गए।
वृद्धाश्रम के आवासियों ने पूरे परिसर को दीपों से सजाया। दीप प्रज्वलित कर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान वृद्धाश्रम परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और आवासियों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
तारा संस्थान के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों ने इस अवसर को आत्मीयता के साथ मनाते हुए देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
