उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से आज 18 सितंबर को वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाएगी।
इस विजिट में बीसीआई पिनेकल के सदस्य शांतिराज हॉस्पिटल, केसर कुंज, न्यू भूपालपुरा पहुंचेंगे। कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे तक होगा।
विजिट की होस्ट बीसीआई पिनेकल की मेम्बर और शांतिराज हॉस्पिटल की सीईओ रश्मि सिंघल रहेंगी।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक खास पहल है, जिसमें सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस, वर्किंग और बिजनेस मॉडल को करीब से समझते हैं।
इससे नए कनेक्शन बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और बिजनेस के नए अवसर तलाशने में मदद मिलती है।बीसीआई पिनेकल के अध्यक्ष सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के जरिए सदस्यों को अलग-अलग बिजनेस की वर्किंग को करीब से देखने और समझने का मौका मिलता है।
इस दौरान बिजनेस से जुड़े अनुभव शेयर किए जाते हैं, जिससे सदस्यों के बीच बेहतर कनेक्शन और नए बिजनेस अवसरों की संभावनाएं बनती हैं।बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट सीखने और नेटवर्किंग का एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।
अलग-अलग बिजनेस की वर्किंग को समझने से सदस्यों को नए आइडिया मिलते हैं और आपसी सहयोग के रास्ते भी खुलते हैं।होस्ट एवं शांतिराज हॉस्पिटल की सीईओ रश्मि सिंघल ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान बीसीआई पिनेकल के सदस्य शांतिराज हॉस्पिटल की पूरी वर्किंग, सर्विसेज और ऑपरेशन को करीब से समझेंगे।
उन्हें हॉस्पिटल की विभिन्न गतिविधियों और मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान हॉस्पिटल के कामकाज और बिजनेस ऑपरेशन को लेकर सदस्यों के साथ इंटरैक्शन भी होगा।
