मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित

महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में आज निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्था की ओर से तीमारदारों के लिये निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष रेखा उंटवाल थी।

WAf𝕏TGin✉🖨
निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में आज निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्था की ओर से तीमारदारों के लिये निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष रेखा उंटवाल थी।

इस अवसर पर श्रीमती उटंवाल ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम का अन्य को भी अनुसरण करना चाहिये ताकि जरूरतमंदो को भोजन करा सकें।

संयोजक अशोक कुमार पोखरा ने बताया कि इससे पूर्व 36 कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है। इस अवसर पर लीना कुमावत,सुनीता संागानेरिया,यशोदा टेलर,शीतल चुण्डावत,मनीष पोखरा, रमेश पोखरा,राजेश पोखरा,राजकुमार,किरीट,मदन कुमावत,रमेश सोनी सहित अनेक आमजन मौजूद थे।