उदयपुर, नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भटट् ने गुरूवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे पद का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व भटट् ने परिवारजन के साथ उपमहापौर कक्ष में पंडित अलकेष पण्ड्या, डॉ. भगवती शंकर व्यास ने पूजा अर्चना की।
मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सतीष पुनिया, महापौर पारस सिंघवी, विधायक ताराचंद जैन, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, डॉ. अलका मुंदड़ा, महामंत्री देवीलाल सालवी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ किरण जैन, महिला मोर्चा प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, निकाय प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक नानालाल वया ने भटट् को पगड़ी, उपरणा एवं माला पहना कर उपमहापौर की कुर्सी पर आसीन कराया।
इस मौके पर बड़ी संख्यॉ में शहर के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने भटट् का पगडी, उपरणा, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।त्रिबल इंजन की सरकार शहर में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगी - डॉ. सतीष पुनियाइस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सतीष पुनिया ने शहर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने सातवी बार स्थानीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बनाने में अपनी मोहर लगायी है।
इस परम्पररा को नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी, उपमहापौर दिनेष भटट् इस शहर की खुबसूरती से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का संचालन अच्छे से करेंगे।
सही मायने में त्रिबल इंजन की सरकार की जो भावना है उसे पूरा करेंगे।एक सवाल के जवाब में डॉ. पुनिया ने कहा कि पार्टी परिस्थिति के हिसाब से आंकलन करके सबको साथ लेकर निर्णय करती है , इसमें कोई शक नहीं है कि दिनेष भटट् शहर के तपे तपाये तपस्वी नेता है और कार्यकर्ताओं से इनका सीधा संवाद है इनको उपमहापौर की जिम्मेदारी देने का अर्थ भी यही है।
पार्टी ने इनकी सेवाओं को देखते हुए यह पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी है , पारस सिंघवी व दिनेष भटट् हमारे कार्यकर्ता है राजनीति में कोई छोटा या बडा नही होता है लेकिन दोनो ही मिलकर उदयपुर शहर को बडा जरूर बनायेंगे।जम्मु कष्मीर के प्रभारी बनाय जाने पर डॉ. पुनिया ने कहा कि पंजाब और कष्मीर राजनीति के हिसाब से चुनौतीपूर्ण कहे जाते है मेरे लिए बडी बात है कि पार्टी ने इस तरह की जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा किया है उसे परिश्रम, ईमानदारी और परिणाम के साथ देेनें भरोसा रखते है कोशिश करूगा की पार्टी के शीर्ष नेताओं की जो मंषा रही है एक अच्छे एवं सच्चे कार्यकर्ता होने नाते उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष अच्छे परिणाम दे सकु यह मेरी मंषा रहेगी।पूर्व मुख्यमंत्री अषोक गहलोत के द्वारा स्थानीय निकायो पर बयानबाजी को लेकर डॉ. पुनिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ कुर्सी के लिए बने है और कुर्सी छोडते ही उनको दूसरी सरकार में कमियॉ नजर आने लगती है, पहले अपे गिरेबा में जाकना चाहिए , याद करना चाहिए 2018 से 2023 तक की सरकार को जिसमें पेपर लीक की पराकाष्टा थी, भ्रष्टाचार की कोई कमी नहीं थी, और कानून व्यवस्था बदतर थी इससे बडी बात क्या होगी कि वही गहलोत साहब आज ज्ञान बांटने चले है उन्हीं की सरकार ने उन्हीं के उपमुख्यमंत्री, प्रदेष अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा अषोक गहलोत की मौजुदगी में हुआ था, बाडे में कोई सरकार बंद रही तो वह अषोक गहलोत की सरकार रही है, उस समय पूरा देष एवं प्रदेष संकट में था फिर भी वो रिसोर्ट में अठखेलिया कर रहे थे वो राजस्थान की सरकार ने अच्छी तरह से देखा है।
अब पेट में दर्द यो हो रहा है कि भाजपा ने अधिकांष निकायों पर कब्जा कर लिया है ,इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं मे निराषा एवं बौखलाहट उनके चेहरे एवं शब्दो में दिखती है।संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व महापौर रविन्द्र श्रीमाली, युधिष्ठिर कुमावत, जिला सहप्रभारी महेश शर्मा, चुनाव संयोजक रजनी डांगी पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेष द्विवेदी, महेंद्र सिंह शेखावत,मांगीलाल जोषी, डॉ. बीएल चैधरी, डॉ. हिमांषु भटट्, महेन्द्र सिंह शेखावत, गुरूप्रित सोनी, अर्चना शर्मा, आकाष बागरेचा, संजय भण्डारी, मंदाकिनी धाबाई, अनिल अग्रवाल, विष्णु प्रजापत, सहित नवनिर्वाचित पार्षद , पूर्व पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भटट् का उपरणा पहना कर सम्मान किया।
