मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राज्यपाल को दिया ऑक्टेव में पधारने का आमंत्रण

ऑक्टेव 2026: जयपुर में साकार होगी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति

मुख्य बिंदु
  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 1 से 4 अक्टूबर तक ‘ऑक्टेव 2026’ आयोजन किया जा रहा है।
  • नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत यह आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से होगा।
  • इसमें पूर्वाेत्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा, शिल्प और खानपान की विविधता एक साथ साकार होगी।
  • इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे होगा।
  • इस हेतु पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ.
  • दलवी ने लोकभवन जयपुर में माननीय राज्यपाल राजस्थान श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े से भेंट कर उन्हें ऑक्टेव के लिए आमंत्रित किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
राज्यपाल को दिया ऑक्टेव में पधारने का आमंत्रण

जयपुर । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 1 से 4 अक्टूबर तक ‘ऑक्टेव 2026’ आयोजन किया जा रहा है।

नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत यह आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से होगा। इसमें पूर्वाेत्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य, संगीत, पारंपरिक वेशभूषा, शिल्प और खानपान की विविधता एक साथ साकार होगी।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे होगा।

इस हेतु पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने लोकभवन जयपुर में माननीय राज्यपाल राजस्थान श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े से भेंट कर उन्हें ऑक्टेव के लिए आमंत्रित किया।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि ‘ऑक्टेव’ केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है।

इस बार जयपुर में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की लोक एवं शास्त्रीय नृत्य परंपराओं, संगीत, पारंपरिक परिधानों, शिल्प, चित्रकला और खानपान यानी संपूर्ण संस्कृति देखने को मिलेगी।

साथ ही 1 एवं 2 अक्टूबर को सेमीनार में पूर्वाेत्तर की कला संस्कृति के विभिन्न विषयों पर शिक्षाविदों द्वारा परिचर्चाएं आयोजित की जाएगी।

इस परिचर्चा में 12 शिक्षाविद्, जो वहाँ की कलाओं, परंपराओं, संस्कृति के विशेषज्ञ हैं, पूर्वोत्तर राज्यों के जीवन, विशेषताओं और चुनौतियों इत्यादि पर गहन चिंतन करेंगे जिसे बाद में अभिलेखित किया जाएगा।

इसके संयोजक सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष कुमार रहेंगे।इससे पूर्व 28 अक्टूबर से सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स केम्प का भी आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन केन्द्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।

इस शिविर में नॉर्थ ईस्ट के 10 नामचीन कलाकार बेहतरीन चित्र बनाएंगे।राज्यपाल बागडे होंगे मुख्य अतिथि, शेखावत करेंगे अध्यक्षताडॉ. दलवी ने बताया कि इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा।

इसमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहाल चंद गोयल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।