मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सुविवि - बॉम की बैठक में 155 करोड रुपए का बजट पास

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की प्रबंध मंडल (बॉम) की बैठक गुरूवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह सभागार में कुलगुरू प्रो कैलाश डागा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

WAf𝕏TGin🖨

विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रबंध मंडल की बैठक में विश्वविद्यालय का इस सत्र का 155 करोड रुपए का बजट पास किया गया।

सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड-एसएफएबी के कर्मचारियों के वेतन गतिरोध के मामले में बैठक में निर्णय किया गया कि इन सभी कर्मचारियों की सेवाएं अनवरत जारी रहेगी। इसके लिए एक कमेटी बनाकर इनको नियमित करने से संबंधित आगे की कार्रवाई के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। कुलगुरु ने कहा कि फिलहाल किसी भी एसएफएबी कर्मचारी की सेवा प्रभावित नहीं होगी।

राज्यपाल की प्रतिनिधि ग्यारसी लाल जाट और वित्त विभाग के प्रतिनिधि सीआर देवासी ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों के पदोन्नति (सीएएस) से जुड़े हुए मामले लंबित न रखते हुए समय पर जो जिसको लाभ मिलना है उसको दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही देवासी ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को अपने राजस्व स्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए तथा इसके लिए विद्यार्थियों की एक प्रतियोगिता करके उनसे सुझाव मांगने चाहिए।