मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दुर्गाष्टमी पर ५०१ दिव्यांग कन्याओं का पूजन

नारायण सेवा संस्थान में ६ अक्टूबर दुर्गाष्टमी को ५०१ के दिव्यांग कन्याओं का संस्थापक कैलाश ’मानव‘ के सानिध्य में माता स्वरूप पूजन किया जाएगा

WAf𝕏TGin✉🖨
दुर्गाष्टमी पर ५०१ दिव्यांग कन्याओं का पूजन

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान में ६ अक्टूबर दुर्गाष्टमी को ५०१ के दिव्यांग कन्याओं का संस्थापक कैलाश ’मानव‘ के सानिध्य में माता स्वरूप पूजन किया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आई इन जन्मजात दिव्यांग कन्याओं की नवरात्रि के दौरान डॉक्टरों की एक विशेष टीम निःशुल्क सुधारात्मक सर्जरी कर रही है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के सेवा महातीर्थ बडी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का पारायण शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। वृंदावन धाम की कथा मर्मज्ञ विदुशी ध्यानमूर्ति ने मार्केण्डेय पुराण में वर्णित नवदुर्गा के विविध प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया।

कथा का समापन ७ अक्टूबर को होगा।