मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डॉ. दिलखुश सेठ का सम्मान

नारायण सेवा संस्थान एवं विवेक पार्क विकास समिति सेक्टर ३ व अन्तराष्ट्रीय हसोडा सम्मेलन ने सयुक्त रूप से डॉ. दिलखुश सेठ वैद का ३०००० पाईल्स एवं अर्श

WAf𝕏TGin🖨
डॉ. दिलखुश सेठ का सम्मान

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान एवं विवेक पार्क विकास समिति सेक्टर ३ व अन्तराष्ट्रीय हसोडा सम्मेलन ने सयुक्त रूप से डॉ. दिलखुश सेठ वैद का ३०००० पाईल्स एवं अर्श सम्बंधी रोगो के सफल ऑपरेशन करने पर सम्मान किया गया।

नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चेयरमैन श्री कैलाश ’मानव’ पद्मश्री ने बताया कि वर्षो से डॉ. सेठ बाराबंकी जिले के जंगलों में भी पाईल्स और भगंदर आदि नासूर रोगों के निःशुल्क ऑपरेशन करते आ रहे है।

आप गरीबों और रोगियों की पीडा को समझते है। इस सम्मान समारोह में डॉ. गौरीशंकर आमेटा, संरक्षक देवराज शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये तथा विवेक पार्क के पदाधिकारी एवं कार्यकारणीय सदस्य सम्पतराज चपलोत, सुरेश कावडिया, विपिन पारीख भी उपस्थित रहे।