मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 2 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

राष्ट्रीय स्तर पर CPS स्कूल, उदयपुर की शानदार उपलब्धि!

सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल, न्यू भूपालपूरा के विद्यार्थियों ने अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित एवं अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान

सेंट्रल पब्लिक सी. सै.

मुख्य बिंदु
  • स्कूल, न्यू भूपालपूरा के विद्यार्थियों ने अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित एवं अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल उद्बोधन के साथ संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित कियज्ञं इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 70 से अधिक विद्यालयों के लगभग 237 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  • स्कूल के प्रतिभागी विद्यार्थी - प्रेष्ठा शर्मा, तनिष गहलोत, ऋषभ गिरी गोस्वामी, मैहल सनाढ्य, सूर्यदेव सिंह चुंडावत तथा दिव्यांश गंधर्व थे।
  • संगीत शिक्षक एवं टीम प्रभारीः श्री नारायण गंधर्व थे।
  • इस अवसर पर अणुव्रत सिटी कोआॅर्डिनेटर - श्रीमती प्रणिता जी तलेसरा भी टीम के साथ उपस्थित रहीं एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
  • विद्यालय की आदरणीय चेयरपर्सन - डाॅ.
WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय स्तर पर CPS स्कूल, उदयपुर की शानदार उपलब्धि!

सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल, न्यू भूपालपूरा के विद्यार्थियों ने अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित एवं अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल उद्बोधन के साथ संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित कियज्ञं इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 70 से अधिक विद्यालयों के लगभग 237 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

स्कूल के प्रतिभागी विद्यार्थी - प्रेष्ठा शर्मा, तनिष गहलोत, ऋषभ गिरी गोस्वामी, मैहल सनाढ्य, सूर्यदेव सिंह चुंडावत तथा दिव्यांश गंधर्व थे। संगीत शिक्षक एवं टीम प्रभारीः श्री नारायण गंधर्व थे।

इस अवसर पर अणुव्रत सिटी कोआॅर्डिनेटर - श्रीमती प्रणिता जी तलेसरा भी टीम के साथ उपस्थित रहीं एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की आदरणीय चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ मैडम के कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं निरंतर सहयोग से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, संगीत के प्रति समर्पण एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रोत्साहन का परिणाम है।

इस अवसर पर सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।