गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स), उदयपुर में भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार एवं गिट्स के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय
मानकों के महत्व पर क़्विज प्रतियोगिता और
स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को
भारतीय मानकों की उपयोगिता, गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक
करना तथा स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाना था।
संस्थान के निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने
बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय मानकों, उनके अनुप्रयोगों तथा उद्योगों में गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण
भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय मानकों की
जानकारी प्रत्येक भावी इंजीनियर के लिए आवश्यक है, क्योंकि इनके माध्यम से सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय
उत्पादों को बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता
कॉलेज परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने
स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता तथा
व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली का
महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वच्छ परिसर एवं
स्वच्छ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजेंद्र कुमार मौर्य के
अनुसार, क़्विज प्रतियोगिता के माध्यम से
विद्यार्थियों के भारतीय मानकों से संबंधित ज्ञान एवं समझ का मूल्यांकन किया गया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हर्ष चौहान एवं जय देव सिंह दुलावत ने प्रथम स्थान, महेंद्र कुमार एवं मनन सेठिया ने द्वितीय स्थान तथा खुशवंत
सिंह चौहान एवं गुनगुन जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी खटवानी एवं
लक्ष्य पटेल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
संस्थान के वित्त नियंत्रक श्री बी. एल. जागीड ने कहा
कि इस प्रकार की पहल भविष्य के इंजीनियर्स एवं प्रोफेशनल्स को मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के
प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय
मानकों के साथ-साथ स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों के प्रति विद्यार्थियों की
जागरूकता उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।
