मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सेंट पॉल स्कूल में कला प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन

विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को मिला मंच

मुख्य बिंदु
  • सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन किया गया।
  • प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिरुचि, कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता एवं मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायरोटेक कंपनी के डायरेक्टर एवं मैनेजर श्री सी.
  • विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-2 के चित्रकला विभाग के व्याख्याता श्री नवल सिंह उपस्थित रहे।
  • वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में श्रीमती मेगी डिसूजा एवं श्रीमती नैन्सी शर्मा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
  • तलेसरा ने सेंट पॉल स्कूल में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
WAf𝕏TGin✉🖨
सेंट पॉल स्कूल में कला प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन



उदयपुर। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिरुचि, कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता एवं मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायरोटेक कंपनी के डायरेक्टर एवं मैनेजर श्री सी.पी. तलेसरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-2 के चित्रकला विभाग के व्याख्याता श्री नवल सिंह उपस्थित रहे। वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में श्रीमती मेगी डिसूजा एवं श्रीमती नैन्सी शर्मा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि श्री सी.पी. तलेसरा ने सेंट पॉल स्कूल में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी मेहनत, लगन एवं रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कला प्रदर्शनी मेले विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने, उनके कौशल का विकास करने तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को एवं प्रबंधक फादर स्टीफन रावत ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

कला प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया और कला के प्रति उनकी रुचि, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ कला एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। प्रदर्शनी संयोजक कला शिक्षक प्रहलाद वैष्‍णव एवं अर्चना ओझा थे।