मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“महामंत्री” के परिणाम

687 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

दीनदयाल उपाध्याय की 111वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक - उपमहापौर दिनेश भट्टअंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना दीनदयाल जी का लक्ष्य - दिनेश भट्टउदयपुर। भारतीय जन…

26 Sep 2026, 06:45

वासनाओं का त्याग कर आत्मस्वरूप में लीन होना ही उत्तम ब्रह्मचर्य

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 की ओर से महावीर भवन में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व का समापन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धा और उल्लासपू…

25 Sep 2026, 15:20

अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर अग्रवाल महासभा ने बनाई रूपरेखा

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य म…

25 Sep 2026, 15:10

दिवेर के शौर्य की गूंज के साथ सजी मेवाड़ की लोक संस्कृति, सतरंगी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उदयपुर। दिवेर विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत गुरुवार शाम प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के पद्मिनी सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मेवाड़ के शौर्य,…

24 Sep 2026, 17:51

मेरा’ भाव छोड़ आत्मा से जुड़ना ही उत्तम आकिंचन्य धर्म

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 की ओर से महावीर भवन में पर्युषण पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के नवम दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म दिवस …

24 Sep 2026, 14:04

अभिजीत मुहूर्त में दिनेश भटट् ने संभाला उपमहापौर का पदभार

उदयपुर, नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भटट् ने गुरूवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे पद का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व भटट् ने परिवारजन के साथ उपमहापौर कक्…

24 Sep 2026, 13:35

शुूभ मुहूर्त में पारस सिंघवी ने संभाला महापौर का पदभार

आभार रैली में गूंजा विकास का संकल्प, उदयपुर की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का दिलाया भरोसाउदयपुर, नगर निगम में भाजपा के सातवीं बार बोर्ड बनने के बाद बुधवार को भारत…

24 Sep 2026, 02:09

दिवेर विजय महोत्सव के समापन पर आएंगे केन्द्रीय मंत्री शेखावत और उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा

उदयपुर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में चल रहे 10 दिवसीय ‘दिवेर विजय महोत्सव’ का भव्य समापन समारोह…

23 Sep 2026, 18:16

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव निमंत्रण पत्र विमोचित

श्रीगंगानगर। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्रों का विमोचन कल शाम नई धान मंडी स्थि…

23 Sep 2026, 18:14

उत्तम त्याग धर्म का संदेशः मोह, राग-द्वेष और अहंकार छोड़कर करें निस्वार्थ दान

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सेक्टर-14 के तत्वावधान में महावीर भवन में पर्युषण पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्युषण पर्व के अष्टम दिन उत्तम त…

23 Sep 2026, 15:18

उदयपुर महिला टीम चौमू में महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन में भाग लेकर लौटी

उदयपुर। महिला पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला महासम्मेलन रविवार को राजविलास गार्डन, चौमू में आयोजित किया गया। सम्मेलन हरिद्वार से पधारीं महिला पतंजलि योग सम…

22 Sep 2026, 17:33