दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक - उपमहापौर दिनेश भट्टअंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना दीनदयाल जी का लक्ष्य - दिनेश भट्टउदयपुर।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से शुक्रवार को दूध तलाई स्थित उपाध्याय पार्क में एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 111वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर नवनियुक्त उपमहापौर दिनेश भट्ट, महामंत्री देवीलाल सालवी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी एवं विजय प्रकाश विप्लवी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमहापौर दिनेश भट्ट ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरदृष्टा विचारक थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
संघ के स्वयंसेवक से लेकर जनसंघ के अध्यक्ष तक उनका पूरा जीवन देश की संस्कृति, समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने और उसे प्रथम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समान अवसर दिलाने के पक्षधर थे।
उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखा।
भट्ट ने कहा कि भाजपा इन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए कार्य कर रही है।मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, महामंत्री देवीलाल सालवी, मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, पूर्व पार्षद एवं साहित्यकार विजयप्रकाश विप्लवी, संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल, बाबूलाल ओड़, खुश्बू मालवीया, विष्णु पालीवाल, सत्यनारायण मोची, अरविंद दुग्गड, गजेन्द्र अग्रवाल, प्रतिभा सुराणा, संतोष मेनारिया, नारायण सिंह चंदाना, विजय गोधा, गिरिराज सालवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने किया, जबकि आभार चंचल अग्रवाल ने जताया।
