उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।
भगवान अग्रसेन जी के जयघोष के साथ शुरू हुई बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में 11 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए तैयारियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।बैठक में नगर निगम से महासभा द्वारा गोद लिए गए पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा हुई।
संयोजक अरविंद अग्रवाल एवं प्रेम अग्रवाल ने पार्क में चल रहे कार्यों की प्रगति से पदाधिकारियों को अवगत कराया।इसके साथ ही दीपावली स्नेह मिलन समारोह को उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
महासभा में नवनियुक्त संरक्षक सदस्य प्रवीण अग्रवाल एवं सदस्य प्रेम गोयल का सम्मान किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, योगेश गोयल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
अंत में जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
