मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“रस” के परिणाम

9508 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

फोटोग्राफी वर्कशॉप में कैमरे के जरिए दुनिया को देखने का मिलेगा नया नजरिया

उदयपुर। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं, विद्यार्थियों और फोटोग्राफर्स के लिए आज, 26 सितंबर को पैसिफिक कॉलेज, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल और मोनालिसा कैमरा क्ल…

26 Sep 2026, 11:03

शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत समारोह का आयोजन ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा

मिडिया सलाहकार डॉ हुकुम राज जोशी ने बताया समारोह में साहित्य संगीत विधा में कलाकार विविध आयामों की कला झांकिया प्रस्तुत करेंगे इस हेतु 26 सितंबर तक नाम पंजीकरण…

26 Sep 2026, 10:52

नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान...!

'वेलकम' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले करीब 15 दिनों से म…

26 Sep 2026, 10:50

भारतीय सेना की पूर्वी कमान के लिए इंडियनऑयल ने एक्सट्रीम वेदर ग्रेड एचएसडी की पहली रेक को किया रवाना

एक्सडब्ल्यूजी डीजल की आपूर्ति अब उत्तरी और पूर्वी दोनों सीमांत क्षेत्रों तक विस्तारित, भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता और मजबूतनई दिल्ली:…

26 Sep 2026, 10:43

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी सप्ताह का हुआ समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी में आयोजित फार्मेसी सप्ताह का समापन शुक्रवार को विश्व फार्म…

26 Sep 2026, 06:47

आनंद, सांस्कृतिक और सामाजिकता का सेतु बनता पर्यटन

विजय जोशी, कोटाकथाकार और समीक्षक, कोटाभारतीय संस्कृति की विविधता में यात्राओं का महत्व एक छोटी इकाई से वृहद रूप में परिलक्षित होता है। वस्तुतः यात्रा में एक प्…

26 Sep 2026, 06:07

सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं*

जयपुर। देशभर की उभरती युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला सुर संगम का 37वां राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह एवं राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगि…

26 Sep 2026, 05:40

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के तीन बड़े निगमों में भाजपा का दबदबा, सुकेत ने दिखाया स्थानीय समीकरणों का असली रंग

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में शुक्रवार को सामने आए परिणामों ने प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों राजधानी जयपुर, प्रदेश के दूसरे बड़े नगर जोधपुर और शिक्षा नगरी…

25 Sep 2026, 18:18

गोड़े ऊट dj से हुई आज मन्नत वाले राजा की विदाई

हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी न्यू मेवाड़ मित्र मंडल बप्पा को धूम धाम से विदाई दीं जायेगी जिसमे जकिया , पुनेरी ढोल , dj सिस्टम , होगा मंडल के संचालक विशाल जी जैन …

25 Sep 2026, 18:17

सेवा सेतु शिविरों ने गांवों में पहुंचाई योजनाओं की सीधी राह

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शुक्रवार को सेवा सेतु श…

25 Sep 2026, 18:00

बाल रंग उत्सव के प्रथम दिवस ‘मैं बोझ नहीं, भविष्य हूँ’ और ‘जामुन का पेड़’ ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त…

25 Sep 2026, 17:58