मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय भूमि का पट्टा, जताई खुशी

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 74 जीबी में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में चक 5 आरटीएम निवासी श्री सरजीत पुत्र बन्ता राम को आवासीय पट्टा वितरित किया गया।
  • उन्होंने बताया कि लम्बे समय से परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिसके कारण भविष्य की सुरक्षा एवं आवास संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
  • शिविर में प्रशासन द्वारा पात्रता की जांच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 2 को आवासीय पट्टा वितरित किया गया।
  • पट्टा प्राप्त होने से लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला आवासीय भूमि का पट्टा, जताई खुशी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 74 जीबी में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में चक 5 आरटीएम निवासी श्री सरजीत पुत्र बन्ता राम को आवासीय पट्टा वितरित किया गया।

उन्होंने बताया कि लम्बे समय से परिवार आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित था, जिसके कारण भविष्य की सुरक्षा एवं आवास संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर में प्रशासन द्वारा पात्रता की जांच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 2 को आवासीय पट्टा वितरित किया गया। पट्टा प्राप्त होने से लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शिविर में नायब तहसीलदार श्री सुखदेव सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार, कृषि पर्यवेक्षक श्री भागीरथ खर्रा, पटवारी श्री दीवान सिंह, श्री दिवान चंद, श्री राजकुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।