मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु 14 अगस्त तक आवेदन अमंत्रित

WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। जिला रसद विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत श्रीगंगानगर जिले में कुल चार नवसृजित/रिक्त उचित मूल्य दुकान आवंटन करने हेतु निःशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित कर आवेदन प्राप्त करने एवं वापिस कार्यालय में जमा करवाने हेतु अन्तिम तिथि बढा दी गई है। जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि पूर्व में आवेदन जमा करवाने की अन्तिम तिथि 17 जुलाई 2026 को सायं 6 बजे तक थी, जिसे बढाकर अब 14 अगस्त 2026 की सायं 6 बजे तक किया गया है।