मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

खाता विभाजन से मिलेगा जगदीश चन्द्र को योजनाओं का लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 21 जीजी बुर्जवाली में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जगदीश चन्द्र पुत्र रामचन्द्र अरोड़ा और अमनदीप कौर पुत्री सुखदेव सिंह, गुरतेज सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी 4 एलएल ढ़ींगावाली राठान ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया।
  • परिवादियों ने बताया कि खाता विभाजन न होने के कारण समर्थन मूल्य पर कृषि उपज नहीं बेचने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
  • इस पर शिविर प्रभारी नायाब तहसीलदार श्री आदराम ने पटवारी हलका से रिपोर्ट प्राप्त कर जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन के आदेश जारी किये।
WAf𝕏TGin🖨
खाता विभाजन से मिलेगा जगदीश चन्द्र को योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 21 जीजी बुर्जवाली में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जगदीश चन्द्र पुत्र रामचन्द्र अरोड़ा और अमनदीप कौर पुत्री सुखदेव सिंह, गुरतेज सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी 4 एलएल ढ़ींगावाली राठान ने खाता विभाजन के लिये आवेदन किया।

परिवादियों ने बताया कि खाता विभाजन न होने के कारण समर्थन मूल्य पर कृषि उपज नहीं बेचने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इस पर शिविर प्रभारी नायाब तहसीलदार श्री आदराम ने पटवारी हलका से रिपोर्ट प्राप्त कर जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन के आदेश जारी किये।