मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचाय 7 एसजेएम में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।
  • सेवा शिविर में 4 एसजेएमबी के काश्तकार कृष्णा देवी पत्नी बलवंत राम, गजानंद पुत्र बजरंग, राजेन्द्र कुमार पुत्र बलवंत राम, प्रहलाद सिंह पुत्र पृथवीराज, राम प्रताप पुत्र पृथवीराज, हजारी द्वारा शिविर के दौरान चक 4 एसजेएमबी के राजस्व रिकॉर्ड में मुरब्बा नम्बर 17 के खाता संख्या 13 की जमाबंदी में दर्ज 6.
  • 200 हेक्टेयर भूमि की खातेदारी के मध्य खाता विभाजन का आवेदन किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
वर्षों बाद खाता विभाजन होने पर जताई खुशी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचाय 7 एसजेएम में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।

सेवा शिविर में 4 एसजेएमबी के काश्तकार कृष्णा देवी पत्नी बलवंत राम, गजानंद पुत्र बजरंग, राजेन्द्र कुमार पुत्र बलवंत राम, प्रहलाद सिंह पुत्र पृथवीराज, राम प्रताप पुत्र पृथवीराज, हजारी द्वारा शिविर के दौरान चक 4 एसजेएमबी के राजस्व रिकॉर्ड में मुरब्बा नम्बर 17 के खाता संख्या 13 की जमाबंदी में दर्ज 6.200 हेक्टेयर भूमि की खातेदारी के मध्य खाता विभाजन का आवेदन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप त्वरित न्याय की अवधारणा के तहत तहसीलदार ने तत्काल हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर खाता विभाजन का आदेश जारी करवाया, जिससे प्रार्थीगणों को तत्काल राहत प्रदान हुई।

ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी किसानों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।