मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 अंतर्गत शिविर का आयोजन बुधवार को ग्राम पंचायत 13 जी छोटी पंचायत समिति श्री गंगानगर जिला श्री गंगानगर में किया गया।
  • आयोजित शिविर में सहकाश्तकार निशा जैन पत्नी मोहित जैन निवासी केसरी सिंह पुर गुरवीर सिंह सुखवीर सिंह पिसरान मोदन सिंह जाति जट सिख निवासी 12 जी ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 12 जी छोटी के खाता संख्या 99/76 के रकबा 3.
  • 859 हैक्टेयर नहरी दर्ज रिकॉर्ड है।
WAf𝕏TGin🖨
शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 अंतर्गत शिविर का आयोजन बुधवार को ग्राम पंचायत 13 जी छोटी पंचायत समिति श्री गंगानगर जिला श्री गंगानगर में किया गया।

आयोजित शिविर में सहकाश्तकार निशा जैन पत्नी मोहित जैन निवासी केसरी सिंह पुर गुरवीर सिंह सुखवीर सिंह पिसरान मोदन सिंह जाति जट सिख निवासी 12 जी ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 12 जी छोटी के खाता संख्या 99/76 के रकबा 3.859 हैक्टेयर नहरी दर्ज रिकॉर्ड है।

सह काश्तकारों ने कहा कि काश्त की सुविधा और कृषि भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने, समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौका पर कृषि भूमि का विभाजन कर लिया है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं।

शिविर प्रभारी आदराम नायक नायब तहसीलदार चूनावढ़ ने प्रार्थना पत्र पर पटवारी हल्का एवं भू अभिलेख निरीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त की।

काश्तकारों की आपसी सहमति, रिपोर्ट पटवारी हल्का, जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हल्का को पालनार्थ भेजा और एक एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की।

शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों ने अत्यंत खुशी जाहिर की। समस्त काश्तकारों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया।