मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर बना वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का माध्यम

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • पंचायत समिति सादुलशहर की ग्राम पंचायत पन्नीवाला में आयोेजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पन्नीवाली निवासी श्रीमती संतोष पत्नी श्री राजेन्द्र कुमार लम्बे समय से आवासीय भूखण्ड पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे थे।
  • ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलते ही उन्होंने शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।
  • संबंधित अधिकारियों ने आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की और शिविर के दौरान उन्हें आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।
  • इसी प्रकार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पन्नीवाली निवासी श्रीमती कलावती देवी पत्नी श्री प्रेम कुमार ने अपनी गाय का बीमा करवाया, जिसमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की 40 हजार रूपये की बीमा पॉलिसी दी गई।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर बना वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का माध्यम

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

पंचायत समिति सादुलशहर की ग्राम पंचायत पन्नीवाला में आयोेजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पन्नीवाली निवासी श्रीमती संतोष पत्नी श्री राजेन्द्र कुमार लम्बे समय से आवासीय भूखण्ड पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे थे। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलते ही उन्होंने शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। संबंधित अधिकारियों ने आवेदन का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की और शिविर के दौरान उन्हें आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पन्नीवाली निवासी श्रीमती कलावती देवी पत्नी श्री प्रेम कुमार ने अपनी गाय का बीमा करवाया, जिसमें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की 40 हजार रूपये की बीमा पॉलिसी दी गई।

पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रही मंगला पशुबीमा योजना ग्रामीण परिवारों के लिये राहत साबित हो रही है। लाभार्थियों ने लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।