मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 2 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर बंटी वाल्मीकि ने आयुक्त से की मुलाकात, दीपावली के बाद आंदोलन की चेतावनी

श्रीगंगानगर। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद बंटी वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग

WAf𝕏TGin✉🖨
सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर बंटी वाल्मीकि ने आयुक्त से की मुलाकात, दीपावली के बाद आंदोलन की चेतावनी

श्रीगंगानगर । सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद बंटी वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों के शिष्टमंडल के साथ नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ से सोमवार को मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी भुगतान, अनुकम्पात्मक नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, 9/18/27 चयनित वेतनमान का लाभ तथा सफाई कर्मचारियों की डीपीसी एवं पदोन्नति सहित विभिन्न लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग रखी।

बंटी वाल्मीकि ने आयुक्त को अवगत करवाया कि अनेक सफाई कर्मचारियों के ग्रेच्युटी प्रकरण पिछले 8 से 10 वर्षों से लंबित पड़े हैं। कई कर्मचारियों की मृत्यु अथवा सेवानिवृत्ति के बाद भी ग्रेच्युटी एवं अन्य देय भुगतान आज तक नहीं किए गए हैं।

इसी प्रकार अनुकम्पात्मक नियुक्ति की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं तथा कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का भी समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है।उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को 9, 18 एवं 27 वर्ष की सेवा के आधार पर मिलने वाले चयनित वेतनमान का लाभ भी सैकड़ों कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिल पाया है।

वहीं, लगभग 20 से 22 वर्षों से सफाई कर्मचारियों की जमादार पद पर पदोन्नति के मामले लंबित होने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

बंटी वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की इन समस्याओं के संबंध में नगर परिषद प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद लंबित प्रकरणों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लेखा शाखा में बिल एवं संबंधित फाइलें भेजे जाने के बाद कई बार उन्हें पुनः वापस भेज दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों के जायज भुगतान और अन्य कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है।

उन्होंने आयुक्त से मांग की कि सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके अधिकारों का लाभ मिल सके।बंटी वाल्मीकि ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दीपावली के बाद उक्त सभी लंबित मामलों का तुरंत प्रभाव से समाधान नहीं किया गया, तो सफाई कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्या की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़िया पुरूष व महिला कर्मचारी मौजूद रहे।