मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अस्थाई सफाई कर्मचारियों के मई व जून दो माह के बकाया वेतन भुगतान किये जाने की मांग

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

WAf𝕏TGin🖨
अस्थाई सफाई कर्मचारियों के मई व जून दो माह के बकाया वेतन भुगतान किये जाने की मांग

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई व जून 2026 का दो माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई।

इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई व जून 2026 का दो माह का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है।

इससे अस्थाई सफाई कर्मचारियों में रोष है। सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार ने बकाया वेतन भुगतान शीघ्र किये जाने का आश्वासन दिया।