मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

धारा 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों को विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु तालुका स्थित न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को धारा 138 एन.
  • प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के द्वारा तालुका विधिक सेवा समितियों के अध्यक्षगण के साथ 03 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
  • में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में धारा 138 एनआईएक्ट के अधिकाधिक प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
  • इस दौरान एडीजे श्री सुथार ने निर्देश प्रदान किये कि विशेष लोक अदालत में धारा 138 के अधिकाधिक प्रकरणों को चिन्हित कर उनका राजीनामा से निस्तारण किये जाने के प्रयास किये जावें।
WAf𝕏TGin🖨
धारा 138 एन.आई.एक्ट के प्रकरणों को विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु तालुका स्थित न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को धारा 138 एन.आई.एक्ट. प्रकरणों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के द्वारा तालुका विधिक सेवा समितियों के अध्यक्षगण के साथ 03 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।

वी.सी. में 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में धारा 138 एनआईएक्ट के अधिकाधिक प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान एडीजे श्री सुथार ने निर्देश प्रदान किये कि विशेष लोक अदालत में धारा 138 के अधिकाधिक प्रकरणों को चिन्हित कर उनका राजीनामा से निस्तारण किये जाने के प्रयास किये जावें।

इस दौरान एडीजे श्री सुथार द्वारा बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान समाधान समारोह 2026 संचालित किया जा रहा है जिसके तहत श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र के माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों में जरिये मध्यस्थता राजीनामा करवाया जाना है। इसके अलावा श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में यदि किसी पक्षकारान के माननीय उच्चतम में प्रकरण लंबित है वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर में उपस्थित होकर मध्यस्थता कार्यवाही करवा सकते हैं।