मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

6 व 7 जुलाई को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे।
  • शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
  • अमित यादव बताया कि 6 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र में गांव 3 सी छोटी व 9 जेड, सादुलशहर क्षेत्र के गांव मोरजण्डखारी़, पदमपुर के गांव 7 डीडी व 4 जेजे, करणपुर के गांव 46 एफ मौड़ा व 3 ओ, रायसिंहनगर के गांव 11 टीके व 5 टीके, विजयनगर के गांव 4 बीएलडी, सूरतगढ़ के गांव राजपुरा पिपेरन व 2 एपी, अनूपगढ़ के गांव 78 जीबी व 74 जीबी, घड़साना के गांव 8 केएनडी व 2 एमजीएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि 6 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र में गांव 3 सी छोटी व 9 जेड, सादुलशहर क्षेत्र के गांव मोरजण्डखारी़, पदमपुर के गांव 7 डीडी व 4 जेजे, करणपुर के गांव 46 एफ मौड़ा व 3 ओ, रायसिंहनगर के गांव 11 टीके व 5 टीके, विजयनगर के गांव 4 बीएलडी, सूरतगढ़ के गांव राजपुरा पिपेरन व 2 एपी, अनूपगढ़ के गांव 78 जीबी व 74 जीबी, घड़साना के गांव 8 केएनडी व 2 एमजीएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

इसी प्रकार 7 जुलाई को गंगानगर क्षेत्र में गांव 18 जेड व 3 एच छोटी, सादुलशहर क्षेत्र के गांव मम्मड़खेड़ा़, पदमपुर के गांव रत्तेवाला व 4 बीबी, करणपुर के गांव 52 जीजी, रायसिंहनगर के गांव नानूवाला व सतजण्डा, विजयनगर के गांव 17 जीबी, सूरतगढ़ के गांव बख्तावरपुरा व हरदासवाली, अनूपगढ़ के गांव 61 जीबी व 59 जीबी, घड़साना के गांव 12 केएनडी व 3/4 आरएसएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।