मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला आबादी स्वीकृति का लाभ

अब ग्रामीणों को मिल सकेंगे आवासीय पट्टे

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • सूरतगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फरीदसर में गुरूवार को ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 वर्षो से आबादी स्वीकृति का प्रस्ताव लम्बित होने के कारण ग्रामीणों को आवासीय पट्टे नही मिल रहेे हैं, जिस कारण से उन्हे पीएम आवस योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा हैं।
  • शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्री भरत जयप्रकाश मीणा ने आबादी के विस्तार का प्रस्ताव तैयार करवाकर आबादी भूमि के स्वीकृति आदेश जारी किए।
  • शिविर में आबादी का नामांतरण दर्ज करवा कर जमा बंदी ग्राम पंचायत को सौंपी गई।
  • अब ग्रामवासियों को आवासीय पट्टों के साथ-साथ पीएम आवास व अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणों को मिला आबादी स्वीकृति का लाभ

श्रीगंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

सूरतगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फरीदसर में गुरूवार को ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 वर्षो से आबादी स्वीकृति का प्रस्ताव लम्बित होने के कारण ग्रामीणों को आवासीय पट्टे नही मिल रहेे हैं, जिस कारण से उन्हे पीएम आवस योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा हैं।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्री भरत जयप्रकाश मीणा ने आबादी के विस्तार का प्रस्ताव तैयार करवाकर आबादी भूमि के स्वीकृति आदेश जारी किए। शिविर में आबादी का नामांतरण दर्ज करवा कर जमा बंदी ग्राम पंचायत को सौंपी गई।

अब ग्रामवासियों को आवासीय पट्टों के साथ-साथ पीएम आवास व अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

ग्राम पंचायत फरीदसर के चक 5एमएनडब्ल्यूएम, 7 एफडीएम, 6 एफडीएम, 4 एफडीएम-ए में राज रकबे की भूमि को आबादी भूमि में स्वीकृत करने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।