मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

संगराना के ग्रामीण सेवा शिविरों में भूपेंद्र को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगराना में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान भूपेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी 23 आरबी ने आवासीय भूखंड के पट्टे हेतु आवेदन किया।
  • शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगभग 25 वर्षाें से पट्टे से वंचित भूपेंद्र को पट्टा उपलब्ध करवाया।
  • इसी दौरान किरणदीप कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी 20 आरबी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी सौंपी गई।
  • इसी प्रकार शिविर में कुलविन्द्र सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरनायब सिंह, निशान सिंह पुत्र तेजा सिंह द्वारा खाता विभाजन के लिए आवेदन करने पर आपसी सहमति से खाता विभाजन कर आदेश जारी किए गए।
WAf𝕏TGin🖨
संगराना के ग्रामीण सेवा शिविरों में भूपेंद्र को मिला आवासीय भूखंड का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत संगराना में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान भूपेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी 23 आरबी ने आवासीय भूखंड के पट्टे हेतु आवेदन किया।

शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगभग 25 वर्षाें से पट्टे से वंचित भूपेंद्र को पट्टा उपलब्ध करवाया। इसी दौरान किरणदीप कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी 20 आरबी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी सौंपी गई।

इसी प्रकार शिविर में कुलविन्द्र सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरनायब सिंह, निशान सिंह पुत्र तेजा सिंह द्वारा खाता विभाजन के लिए आवेदन करने पर आपसी सहमति से खाता विभाजन कर आदेश जारी किए गए।

हाथोंहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री दुलाराम इंदलिया, सत्यपाल, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।