मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंवरपुरा में मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान लगभग 30 वर्षों से वंचित परिवार को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया।
  • मांगीलाल पुत्र देवीराम निवासी 4 एफएफबी ने आवेदन कर बताया कि भूखण्ड का पट्टा नहीं होने की वजह से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
  • शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मांगीलाल को पट्टा उपलब्ध करवाया।
  • अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 ए-बी में आयोजित शिविर के दौरान चंदूराम, देवीलाल, मनफूलराम पुत्र नानूराम, दुर्गादेवी पत्नी मनफूलराम निवासी चक 11 एच द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन किया।
  • शिविर प्रभारी द्वारा हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर खाता विभाजन का आदेश जारी करवाया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंवरपुरा में मंगलवार को आयोजित शिविर के दौरान लगभग 30 वर्षों से वंचित परिवार को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। मांगीलाल पुत्र देवीराम निवासी 4 एफएफबी ने आवेदन कर बताया कि भूखण्ड का पट्टा नहीं होने की वजह से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मांगीलाल को पट्टा उपलब्ध करवाया।

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 12 ए-बी में आयोजित शिविर के दौरान चंदूराम, देवीलाल, मनफूलराम पुत्र नानूराम, दुर्गादेवी पत्नी मनफूलराम निवासी चक 11 एच द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन किया।

शिविर प्रभारी द्वारा हलका पटवारी से रिपोर्ट लेकर खाता विभाजन का आदेश जारी करवाया। इसी तरह चक 11 ए निवासी सुखा सिंह पुत्र पाला सिंह को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे का वितरण किया गया।

शिविर में मौके पर ही लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।

इसी तरह गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दौलतपुरा में शिविर के दौरान उग्रसेन बेरड़ पुत्र देवीलाल निवासी 3 क्यू को आवासीय भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया।

संतोष पत्नी धर्मपाल को पशुपालन विभाग द्वारा पशु धन बीमा के तहत लाभान्वित किया गया।

मनोज कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, राजू पुत्र रामसुख, राजेन्द्र पुत्र रामसुख, सुमित्रा पुत्री सहीराम, सुशीला पत्नी राजेन्द्र द्वारा खाता विभाजन के लिये आवेदन करने पर हाथोहाथ आदेश जारी करने पर परिवादियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में पट्टा वितरण के साथ-साथ व्यक्तिगत शौचालय के आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए उपस्थितजनों को वीबीजी-रामजी की जानकारी दी गई।

शिविर में जाति प्रमाण पत्र और सीमा ज्ञान संबंधी आवेदनों का निस्तारण करते हुए ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री दुलाराम इंदलिया, उग्रसेन बेरड, शिवानी बेरड़, रवि कुमार, अंजनी कुमार बंसल, योगेश गौड, प्रमिला, ओम प्रकाश पूनिया, महावीर ढाका, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।