मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अस्थाई सफाई कर्मचारियों के मई माह के बकाया वेतन भुगतान किये जाने की मांग।

मुख्य बिंदु
  • सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।
  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा वाल्मीकि मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील भाटिया ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार रंगा को ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई 2026 का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई।
  • इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई 2026 का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है।
  • इससे अस्थाई सफाई कर्मचारियों में रोष है।
  • सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त से उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी।
WAf𝕏TGin🖨
अस्थाई सफाई कर्मचारियों के मई माह के बकाया वेतन भुगतान किये जाने की मांग।

सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा वाल्मीकि मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील भाटिया ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार रंगा को ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई 2026 का बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई।

इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि श्रीगंगानगर शहर के 65 वार्डो में सफाई कार्य हेतु लगे हुए अस्थाई सफाई कर्मचारियों के माह मई 2026 का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है जिस कारण अस्थाई सफाई कर्मचारियों को जीवन यापन व परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है।

इससे अस्थाई सफाई कर्मचारियों में रोष है। सफाई कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त से उक्त बकाया वेतन भुगतान शीघ्र अतिशीघ्र करवाने की मांग रखी।

आयुक्त राकेश कुमार रंगा ने बकाया वेतन भुगतान शीघ्र किये जाने का आश्वासन दिया।