मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर से आमजन हो रहे लाभान्वित

ग्रामीण सेवा शिविर बने ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का प्रभावी माध्यम

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत एवं सुविधाओं का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
  • इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • उपखंड सादुलशहर की ग्राम पंचायत गदरखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अनेक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
  • शिविर प्रभारी श्री राजेन्द्र जोईया ने बताया कि श्री रणजीत सिंह पुत्र श्री बीरबल राम, श्री गुरमेल सिंह पुत्र श्री बसाखा सिंह, श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री गंगाराम तथा श्री जयमल राम पुत्र श्री ओमप्रकाश को आवासीय भूखंड के पट्टे प्रदान किए गए।
  • वर्षों से अपने आवासीय भूखंड की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों के लिए यह शिविर नई उम्मीद लेकर आया और उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बना।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर से आमजन हो रहे लाभान्वित

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत एवं सुविधाओं का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है तथा उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उपखंड सादुलशहर की ग्राम पंचायत गदरखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अनेक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर प्रभारी श्री राजेन्द्र जोईया ने बताया कि श्री रणजीत सिंह पुत्र श्री बीरबल राम, श्री गुरमेल सिंह पुत्र श्री बसाखा सिंह, श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री गंगाराम तथा श्री जयमल राम पुत्र श्री ओमप्रकाश को आवासीय भूखंड के पट्टे प्रदान किए गए।

वर्षों से अपने आवासीय भूखंड की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों के लिए यह शिविर नई उम्मीद लेकर आया और उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बना।

इसी प्रकार, ग्रामीण सेवा शिविर में श्री सुखपाल सिंह पुत्र श्री जगराज सिंह एवं श्री वेद प्रकाश पुत्र श्री फरसाराम को वीबीजी-रामजी योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया गया, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक संबल मिलेगा।

शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री छोटादीन पुत्र श्री सदरदीन की वृद्धावस्था पेंशन संबंधी समस्या का समाधान कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया।

लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान से लाभार्थी एवं उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर-2026 गांव स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब विभिन्न विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि एक ही स्थान पर अनेक सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध हो रहा है।

शिविर में उपखंड अधिकारी श्री संजय कुमार, तहसीलदार श्रीमती रजनी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।