मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अस्थाई सफाई श्रमिकों व टैªक्टर ट्राली श्रमिकों को बकाया वेतन भुगतान किये जाने हेतु सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासक नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में अति0 जिला कलक्टर व प्रशासक नगर परिषद सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
  • संयोजक बंटी वाल्मीकि ने बताया कि नगर परिषद, श्रीगंगानगर में अस्थाई रूप से कार्य सफाई श्रमिक व टैªक्टर ट्राली श्रमिक कार्यरत है।
  • खेद का विषय है कि अस्थाई सफाई श्रमिकों का पिछले एक महिने का तथा टैªक्टर ट्राली श्रमिकों को पिछले तीन महिनों का आज दिनांक 15.
  • 2026 तक वेतन नहीं मिला है।
  • 50-60 सफाई कर्मचारी ऐसे है जिनको संबंधित फर्म द्वारा गत 5-6 माह का वेतन भुगतान नहीं किया है।
  • इस कारण इनको जीवन यापन एवं परिवार के पालन पोषण में परेशानी हो रही है जबकि अनुबन्ध की शर्तानुसार नियमानुसार इन्हें वेतन हर माह की 5 तारीख तक मिलना चाहिये।
WAf𝕏TGin🖨
अस्थाई सफाई श्रमिकों व टैªक्टर ट्राली श्रमिकों को बकाया वेतन भुगतान किये जाने हेतु सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासक नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में अति0 जिला कलक्टर व प्रशासक नगर परिषद सुभाष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

संयोजक बंटी वाल्मीकि ने बताया कि नगर परिषद, श्रीगंगानगर में अस्थाई रूप से कार्य सफाई श्रमिक व टैªक्टर ट्राली श्रमिक कार्यरत है।

खेद का विषय है कि अस्थाई सफाई श्रमिकों का पिछले एक महिने का तथा टैªक्टर ट्राली श्रमिकों को पिछले तीन महिनों का आज दिनांक 15.06.2026 तक वेतन नहीं मिला है।

50-60 सफाई कर्मचारी ऐसे है जिनको संबंधित फर्म द्वारा गत 5-6 माह का वेतन भुगतान नहीं किया है। इस कारण इनको जीवन यापन एवं परिवार के पालन पोषण में परेशानी हो रही है जबकि अनुबन्ध की शर्तानुसार नियमानुसार इन्हें वेतन हर माह की 5 तारीख तक मिलना चाहिये।

श्रम विभाग के नियमों की अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा ये गरीब श्रमिक भुगत रहे है। इससे कर्मचारियों और यूनियन में रोष है।

नगर परिषद, श्रीगंगानगर में अस्थाई रूप से कार्यरत सफाई श्रमिक व टैªक्टर ट्राली श्रमिक को पिछले महिनों का बकाया वेतन भुगतान 03 दिवस में वेतन भुगतान करवाया जावे तथा संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जावे अन्यथा यूनियन द्वारा कर्मचारियों के साथ कार्य ठप्प कर हड़ताल धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान सफाई यूनियन संयोजक बंटी वाल्मीकि, सफाई यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सूरज भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष्य दीपक चावरिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील घुसर, महामंत्री समीर वाल्मीकि, सोन्नी वाल्मीकि, राजू सारसर उपस्थित रहे।