मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर ग्राम पंचायत 10-जैड एवं 11-क्यू का आज घेराव

मुख्य बिंदु
  • खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन (सीटू) द्वारा नरेगा मजदूरों को रोजगार दिलाने, मस्टर रोल जारी करवाने तथा रोजगार मांगने वाले मजदूरों को रसीदें दिलवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत 10-जैड एवं 11-क्यू में कल सोमवारको घेराव एवं बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
  • यूनियन ने ग्राम पंचायत 10-जैड एवं 11-क्यू के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों के नरेगा मजदूर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
  • यूनियन कि ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार मांगने के बावजूद अनेक मजदूरों को काम उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
  • रोजगार मांगने की रसीदें भी समय पर नहीं दी जा रही हैं।
  • यूनियन ने मांग की है कि सभी पात्र मजदूरों के मस्टर रोल तत्काल जारी किए जाएं, रोजगार की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए तथा पंचायत स्तर पर लंबित मनरेगा कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जाए।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन (सीटू) द्वारा नरेगा मजदूरों को रोजगार दिलाने, मस्टर रोल जारी करवाने तथा रोजगार मांगने वाले मजदूरों को रसीदें दिलवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत 10-जैड एवं 11-क्यू में कल सोमवारको घेराव एवं बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

यूनियन ने ग्राम पंचायत 10-जैड एवं 11-क्यू के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों के नरेगा मजदूर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। यूनियन कि ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार मांगने के बावजूद अनेक मजदूरों को काम उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। रोजगार मांगने की रसीदें भी समय पर नहीं दी जा रही हैं।

यूनियन ने मांग की है कि सभी पात्र मजदूरों के मस्टर रोल तत्काल जारी किए जाएं, रोजगार की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए तथा पंचायत स्तर पर लंबित मनरेगा कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जाए।

खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन (सीटू) ने सभी मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।