मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विधिक सेवा कार्यक्रम के लिये पंहुची मोबाईल वैन

मोबाईल वैन को जिले में प्रचार-प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर न्याय आपके द्वार की संकल्पना को सुनिश्चित करने के क्रम में सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल वैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर में बुधवार को विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिये गंगानगर पहुंचने पर कार्मिकों व अधिवक्तागणों द्वारा मोबाईल वैन का स्वागत किया गया।
  • सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि यह मोबाईल वैन, सचल लोक अदालत, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा कार्यक्रमों एवं नालसा स्कीम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गांव-गांव व ढाणी-ढाणी में जाकर 3 से 30 जून 2026 तक आमजन को जागरूक करने का कार्य करेेगी।
WAf𝕏TGin🖨
विधिक सेवा कार्यक्रम के लिये पंहुची मोबाईल वैन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर न्याय आपके द्वार की संकल्पना को सुनिश्चित करने के क्रम में सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल वैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर में बुधवार को विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिये गंगानगर पहुंचने पर कार्मिकों व अधिवक्तागणों द्वारा मोबाईल वैन का स्वागत किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि यह मोबाईल वैन, सचल लोक अदालत, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा कार्यक्रमों एवं नालसा स्कीम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गांव-गांव व ढाणी-ढाणी में जाकर 3 से 30 जून 2026 तक आमजन को जागरूक करने का कार्य करेेगी। मोबाईल वैन को तालुका सादुलशहर में 30 जून 2026 को अंतिम शिविर के पश्चात हनुमानगढ़ न्यायक्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया जायेगा।

इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम की ओर से श्री तुषार गुप्ता, श्री नरपेण कम्बोज, श्री अमन चलाना, श्री करण ध्वन सहित अन्य कर्मचारीगण मोजूद रहे।