मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राज्य सरकार ने पूर्व सभापति श्याम धारीवाल को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य किया मनोनीत

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग के संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावनसुखा ने आदेश जारी कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर परिषद सभापति श्याम धारीवाल को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
  • पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे।
  • पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत बनाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
WAf𝕏TGin🖨
राज्य सरकार ने पूर्व सभापति श्याम धारीवाल को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य किया मनोनीत

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग के संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावनसुखा ने आदेश जारी कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर परिषद सभापति श्याम धारीवाल को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत बनाने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।