मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफाई कर्मचारी यूनियन के आग्रह पर हीटवेव के मद्देनजर सफाई कार्य हुआ एक पारी में

नगर परिषद ने जारी किये आदेश

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के संयोजक बंटी वाल्मीकि व अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि सम्राट, सोणी वाल्मीकि, बिरजू द्रविड़, अनिल सारवाण, नवीन सोनी, अशोक सुमाली, सुनील घुस्सर, भेरू सारवाण, डोडी टाक, काकू सोनी आदि ने नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार को भीषण गर्मी (हीट वेव) को दृष्टिगत रखते हुए सफाई स्टाफ से वार्डों में सफाई कार्य दो पारी के स्थान पर एक पारी में लिये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।
  • इसके उपरांत आयुक्त राकेश कुमार द्वारा सफाई कर्मचारियों से एक पारी में कार्य प्रातः 05.
  • 00 बजे तक लिये जाने हेतु आदेश जारी किया गया।
  • बंटी वाल्मीकि ने बताया कि अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।
  • जहां सरकार द्वारा हीटवेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है, वहीं सफाई कर्मचारी इस भीषण गर्मी में सड़कों पर कार्य कर रहे है।
  • तापमान लगातार बढ़ने के कारण सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
WAf𝕏TGin🖨
सफाई कर्मचारी यूनियन के आग्रह पर हीटवेव के मद्देनजर सफाई कार्य हुआ एक पारी में

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के संयोजक बंटी वाल्मीकि व अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि सम्राट, सोणी वाल्मीकि, बिरजू द्रविड़, अनिल सारवाण, नवीन सोनी, अशोक सुमाली, सुनील घुस्सर, भेरू सारवाण, डोडी टाक, काकू सोनी आदि ने नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार को भीषण गर्मी (हीट वेव) को दृष्टिगत रखते हुए सफाई स्टाफ से वार्डों में सफाई कार्य दो पारी के स्थान पर एक पारी में लिये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

इसके उपरांत आयुक्त राकेश कुमार द्वारा सफाई कर्मचारियों से एक पारी में कार्य प्रातः 05.00 बजे से प्रातः 12.00 बजे तक लिये जाने हेतु आदेश जारी किया गया।

बंटी वाल्मीकि ने बताया कि अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। जहां सरकार द्वारा हीटवेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है, वहीं सफाई कर्मचारी इस भीषण गर्मी में सड़कों पर कार्य कर रहे है।

तापमान लगातार बढ़ने के कारण सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

दो पारी में कार्य करने से कर्मचारियों को तेज धूप एवं लू का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

अतः जनहित एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उक्त ज्ञापन सौंपा गया।