मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

साप्ताहिक समीक्षा बैठकः बजट घोषणाओं का सुनिश्चित करें त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन

मुख्य बिंदु
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
  • इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए समस्त अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
  • बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा है कि जल्द से जल्द बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसलिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी भी बजट घोषणाओं के क्रियान्वन के लिए गंभीरतापूर्वक और अतिशीघ्र कार्रवाई करें।
  • सभी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उनके समाधान के लिये सक्षम स्तर पर अवगत करवाया जाए।
  • बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के पश्चात जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
WAf𝕏TGin🖨
साप्ताहिक समीक्षा बैठकः बजट घोषणाओं का सुनिश्चित करें त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन

श्रीगंगानगर। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए समस्त अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा है कि जल्द से जल्द बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसलिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी भी बजट घोषणाओं के क्रियान्वन के लिए गंभीरतापूर्वक और अतिशीघ्र कार्रवाई करें। सभी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उनके समाधान के लिये सक्षम स्तर पर अवगत करवाया जाए।

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के पश्चात जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन में गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार बीमार पशुओं को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये।

हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ मार्ग पर नगर विकास न्यास द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में लाडो प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0, ड्रेनेज प्लान, खाला निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मातृ वन, नमो नर्सरी, नमो वन पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त कार्य गंभीरतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू रखी जाये। नहरबंदी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में परेशानी नहीं आनी चाहिए।

आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों में बिजली, पेयजल के साथ-साथ शौचालयों का संचालन सुचारू रूप से हो, इसकी नियमित निगरानी की जाये।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री ऋषभ जैन, डॉ. अजय सिंगला, श्री भीमसेन स्वामी, श्री मंगत सेतिया, श्री विजय कुमार, डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, श्री विरेन्द्र पाल, श्री अरविन्द्र सिंह, डॉ. अरविन्द मित्तल, डॉ. सतीश शर्मा, श्री महीपाल माली, श्री नेमीचंद वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।