मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मीरा विहार कॉलोनी में नशे के खिलाफ नाटक कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मीरा विहार कॉलोनी में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के विरु़़द्ध नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कलाकार श्री सहीराम, लक्ष्या ज्याणी के साथ इस नाटक से केवल मंच पर कहानी नहीं कही, बल्कि हर माता-पिता, हर युवा और हर नागरिक के दिल में सवाल खड़े किए कि अगर आज नशे के विरुद्ध नहीं जागे, तो कल बहुत देर हो जाएगी।
  • उन्होेंने यह संदेश दिया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर देता है।
  • नशा हमारी नई पीढ़ी के सपनों पर सबसे बड़ा हमला है।
  • नाटक के अंत में उपस्थित लोगों से नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई व संदेश दिया कि एक भी बेटा नशे से बच गया, तो यह नाटक सार्थक हो जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
मीरा विहार कॉलोनी में नशे के खिलाफ नाटक कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मीरा विहार कॉलोनी में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के विरु़़द्ध नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कलाकार श्री सहीराम, लक्ष्या ज्याणी के साथ इस नाटक से केवल मंच पर कहानी नहीं कही, बल्कि हर माता-पिता, हर युवा और हर नागरिक के दिल में सवाल खड़े किए कि अगर आज नशे के विरुद्ध नहीं जागे, तो कल बहुत देर हो जाएगी।

उन्होेंने यह संदेश दिया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर देता है। नशा हमारी नई पीढ़ी के सपनों पर सबसे बड़ा हमला है।

नाटक के अंत में उपस्थित लोगों से नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई व संदेश दिया कि एक भी बेटा नशे से बच गया, तो यह नाटक सार्थक हो जाएगा। सामूहिक प्रयास से नशे के अंधकार को हराया जा सकता है और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।