मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

समेजा कोठी व बीरथलीयावाली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत समेजा कोठी व बीरथलीयावाली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने अपनी टीम रेड आर्ट्स थियेटर ग्रुप के कलाकार सहीराम, लक्ष्या ज्याणी द्वारा नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
  • कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध जंग लड़ने की सामूहिक शपथ ली।
  • कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर श्री रामेश्वर लाल, वृत्ताधिकारी रायसिंहनगर मदनलाल जैफ, थानाधिकारी समेजाकोठी प्रियंका, प्रिंसिपल कुलदीप बाली, गुरमीत चौहान, करतार वर्मा, एस.
  • स्कूल प्रिंसिपल अमन बराड़ मौजूद रहे।
WAf𝕏TGin🖨
समेजा कोठी व बीरथलीयावाली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत समेजा कोठी व बीरथलीयावाली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने अपनी टीम रेड आर्ट्स थियेटर ग्रुप के कलाकार सहीराम, लक्ष्या ज्याणी द्वारा नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध जंग लड़ने की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर श्री रामेश्वर लाल, वृत्ताधिकारी रायसिंहनगर मदनलाल जैफ, थानाधिकारी समेजाकोठी प्रियंका, प्रिंसिपल कुलदीप बाली, गुरमीत चौहान, करतार वर्मा, एस.एस.एम. स्कूल प्रिंसिपल अमन बराड़ मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि नशा किसी एक व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की पीड़ा बन चुका है। श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा आज दर्द की दास्तान बन चुका है, फिर भी लोग उसे अपना समझकर अपनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे नशा न खुद करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिये जागरूक करेंगे।