मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

गणतंत्र दिवस पर जिला कलक्टर करेंगी ध्वजारोहण

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर, गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के तहत जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को डाॅ.
  • भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में समारोहपर्वूक आयोजित किया जायेगा।
  • इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डाॅ.
  • 05 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।
  • ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी।
  • अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर, गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के तहत जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में समारोहपर्वूक आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डाॅ. मंजू द्वारा प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों/युद्ध में शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जायेगा।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले एवं शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पारितोषिक वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां विद्यार्थियों और बच्चों द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से होगा।