मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर योग्यता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान सरकार के मंत्रिमण्डल सचिवालय के पत्र के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।
  • एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर्स, राज्य सरकार तथा सहकारी संस्थाओं, नगरपालिकाओं, परिषदों, निगमों, मण्डलों, बोर्ड, जिला परिषद इत्यादि के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।
  • कार्मिक का विगत 2018-19 से 2024-25 के गोपनीय प्रतिवेदनों में न्यूनतम दो वर्ष का प्रतिवेदन उत्कृष्ट श्रेणी तथा शेष बहुत अच्छा होना चाहिए।
  • प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में, राजपत्रित व अराजपत्रित के लिये अलग-अलग प्रस्ताव होंगे।
  • एक विभाग अधिकतम दो राजपत्रित व दो अराजपत्रित के प्रस्ताव दे सकते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार के मंत्रिमण्डल सचिवालय के पत्र के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।

एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर्स, राज्य सरकार तथा सहकारी संस्थाओं, नगरपालिकाओं, परिषदों, निगमों, मण्डलों, बोर्ड, जिला परिषद इत्यादि के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिये प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।

कार्मिक का विगत 2018-19 से 2024-25 के गोपनीय प्रतिवेदनों में न्यूनतम दो वर्ष का प्रतिवेदन उत्कृष्ट श्रेणी तथा शेष बहुत अच्छा होना चाहिए। प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में, राजपत्रित व अराजपत्रित के लिये अलग-अलग प्रस्ताव होंगे।

एक विभाग अधिकतम दो राजपत्रित व दो अराजपत्रित के प्रस्ताव दे सकते हैं। सहकारी संस्थाओं, नगरपालिकाओं, परिषदों, निगमों, मण्डलों, बोर्ड, जिला परिषद से अधिकतम एक अधिकारी व एक कर्मचारी ही प्रस्ताव दे सकते हैं।